वजन घटाने में मददगार है डॉल्फिन पोज और हाफ बोट योगा, करें ऐसे ही 5 वेट-लॉस योग

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मार्च के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। हर साल के इस समय में भारत के ऋषिकेश में दुनिया भर के योग उत्साही लोग जुटते हैं और खुद को योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ऋषिकेश को योग की जन्मभूमि और दुनिया की योग राजधानी माना जाता है। योग आद लगभग हर बीमारी के इलाज में एक बेहद सफल विकल्प के रूप में शामिल हो गया है। पर आज हम बात वजन घटाने की करेंगे। बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान होते हैं और अक्सर वजन घटाने के लिए लोग इसके अलग-अलग प्रकारों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी वजन घटाने के लिए योग का अभ्यास शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको वजन घटाने के लिए रोजमर्रा के जीवन में किए जाने वाले योगा से कुछ अलग प्रकार के योग अभ्यासों को बताएंगे।


अर्ध नवासना (हाफ बोट योगा)


यह मुद्रा आपके पेट को कम करने के लिए सीधे काम करती है। उत्तानासन और अधो मुख संवासन इसके प्रारंभिक चरण हैं। एक बहुत ही कॉम्पैक्ट नाव जैसे अपने आप को बनाइए। इसमें आपके पेट पर खिंचाव आपके वसा को मांसपेशियों में परिवर्तित करके पेट बनाने में मदद करता है क्योंकि यह शरीर की चयापचय दर को उत्तेजित करता है। हाफ बोट पोज युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह शरीर को टोन करता है। अपने पैरों, नितंबों, बाहों और मुख्य रूप से पेट से अपने अस्वास्थ्यकर फैट को पिघलाने के लिए ये योगा आपकी मदद कर सकता है। यह पेट, पेट के निचले स्तंभ, हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत करता है। वहीं ये बैली फैट को भी कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ये तनाव को दूर करता है और पाचन वृद्धि में सुधार करता है।


अंजनाशाना (लुंज)


यह क्रीसेंट मून पोज आधुनिक योग में खड़े होकर झुकने वाला आसन है। इसे देसी भाषा में हनुमानासन भी कहा जाता है। यह फेफड़े कंधे और छाती को खोलता है। इस आसान में आपका पेट सीधे रहता है और इस तरह दवाब पड़ने से शरीर का फैट जलाने में मदद करता है। इस तरह ये आपके शरीर को टोन करता है और आपको पतला बनाने में मदद करता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इससे आपके घुटने भी सही रहते हैं। जिन लोगों को घुटने के दर्द से जुड़ी परेशानी होती है उनके लिए ये योगासन रामबाण इलाज साबित हो सकता है।


उत्कटासन या कुर्सी मुद्रा


उत्कटासन का शाब्दिक अर्थ है गहन आसन या शक्तिशाली आसन। यह मुख्य रूप से आपकी जांघों को लक्षित करता है और यह आपके दिल को जल्दी से पंप करता है, जो बहुत अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। जब तक आप ये करते हैं, तो ये शरीर में कैलोरीज को बर्न करने में मदद करते हैं। इसमें आपको कुर्सी मुद्रा में बैठना है और कुछ देर के लिए इसा मुद्रा में ही रूके रहना है। हर दिन इसे सुबह या शाम में 10 मिनट करने से आपके वजन पर इसका फर्फ नजर आएगा।


अर्ध पिंचा मयूरासन या डॉल्फिन पोज


यह मुद्रा कंधों, ऊपरी पीठ और पैरों को फैलाती है। ये आपके पेट को कम करने के साथ शरीर रे बाकी हिस्सों को भी मजबूत करने में भी मदद करती है। यह मुद्रा न केवल कैलोरी बर्न करती है बल्कि आपके पूरे शरीर को एक बैलेंस भी प्रदान करती है। इसके फायदों की बात करें, तो मस्तिष्क को शांत करता है और तनाव और हल्के अवसाद को दूर करने में मदद करता है। कंधों, हैमस्ट्रिंग और मेहराब को खींचता है और हाथ और पैर को मजबूत बनाता है। वहीं महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों को दूर करने में भी ये योग मदद करता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है और पाचन संबंधी परेशानियों सुधार करने में भी मदद कर सकता है।